logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: दोपहिया समेत हजारों की शराब जब्त, एक शराब तस्कर हिरासत में


गड़चिरोली: आगामी 5 जुलाई को महामहिम राष्ट्रपति दोप्रदी मूर्म गडचिरोली के दौरे पर आ रही है। ऐसे में जिला प्रशासन समेत पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गया है। विशेषत: गडचिरोली शहर पुलिस भी एक्शन मोड पर आकर शराब विक्रेताओं के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान शुक्रवार को चंद्रपुर जिले से शहर के गोकुलनगर में शराब की तस्करी होने की गोपनिय जानकारी मिलते ही गडचिरोली पुलिस थाने के डीबी पथक ने चंद्रपुर मार्ग के मारूति सुजुकी शो-रूम समीपस्थ जाल बिछाकर दोपहिया समेत हजारों रूपयों का माल जब्त किया है। 

वहीं इस मामले में एक शराब तस्कर को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई शाम 4.30 बजे के दौरान के दौरान की गई। इस कार्रवई में पुलिस ने 28 हजार रूपये किमत की देशी शराब और 65 हजार रूपये किमत की दोपहिया ऐसा कुल 93 हजार रूपयों का माल जब्त किया है।वहीं शहर के गोकुलनगर निवासी गुलबाहर डिबु ठाकुर (22) को हिरासत में लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित दोनों शराब तस्कर चंद्रपुर मार्ग से शहर के गोकुलनगर में शराब की तस्करी कर रहे थे। इस मामले की गोपनिय जानकारी गडचिरोली थाने के डीबी पथक को मिली। जिसके आधार पर डीबी पथक की टीम ने चंद्रपुर मार्ग के मारूति सुजुकी शो-रूम के पास जाल बिछाया। इसी बीच एम एच 33 एएफ-1828 क्रमांक की दोपहिया पर सवार होकर युवक संदेहास्पद स्थिती में आ रहा था। 

इस दौरान पथक ने दोपहिया रोककर जांच करने पर करीब 400 नग देशी शराब की बोंतले दिखाई दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठाकुर को हिरासत में लिया और शराब तथा दोपहिया जब्त की। यह कार्रवाई थानेदार अरविंदकुमार कतलाम के मार्गदर्शन में डीबी पथक के धनंजय चौधरी, तुषार खोब्रागडे, योगेश कोडवते और वृषाली चव्हाण ने की है।