logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: विधायक देवराव होली की गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार, एक गंभीर रूप से घायल


गडचिरोली: गढ़चिरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. देवराव होली की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्गा देवी के दर्शन के लिए गढ़चिरौली से अरमोरी तहसील जाते समय हादसा हुआ। यहां गढ़वी नदी पुल पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में  उनकी कार ट्रक से टकरा गई।  गनीमत यह रही की समय पर गाड़ी का एयर बैग खुलने से वह और उनके सहयोगी बच गए। हालांकि, दोपहिया चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार के नाम और निवास का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसा होते ही डॉ. देवराव होली ने एम्बुलेंस को फोन किया और दुर्घटना पीड़ित की मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंच गई। आरमोरी थाने की टीम मामले की जांच कर रही है।