logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: स्वास्थ्य जांच के बाद दवा सेवन से 40 आश्रमशाला विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी


गड़चिरोली: जिले के चामोर्शी तहसील के अनंतपुर स्थित वसंतराव नाईक प्राथमिक व माध्यमिक आश्रमशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के बाद 40 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार, 11 अगस्त को आयोजित इस शिविर में जांच के बाद कुछ विद्यार्थियों को दवाएं दी गई थीं। मंगलवार की रात गोलियां सेवन करते ही विद्यार्थियों को चक्कर, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी।

जानकारी के अनुसार, तबीयत बिगड़ने वाले विद्यार्थियों में से 30 को चामोर्शी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 10 विद्यार्थियों को गड़चिरोली जिला अस्पताल रेफर किया गया। गड़चिरोली में भर्ती एक छात्रा ने खुलासा किया कि शिविर में दी गई दवाएं खाने के बाद ही तबीयत खराब हुई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि सभी विद्यार्थियों की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

यह घटना उस समय हुई जब राज्य सरकार ने आश्रमशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह शिविर आयोजित किया था। मगर दवा सेवन के तुरंत बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

सूचना मिलते ही गृहपाल और शिक्षकों ने तुरंत विद्यार्थियों को रेखेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर बच्चों को रेफर किया गया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश है और स्वास्थ्य शिविर की गुणवत्ता पर संदेह गहराने लगा है।