logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: ट्रक की टक्कर में एक गंभीर


धानोरा: लोहखनिज  की ढूलाई करनेवाले ट्रक की दोपहिया को टक्कर लगने से हुई दुर्घटना में दोपहिया सवार घायल होने की घटना मंगलवार को शाम के समय धानोरा तहसील के मुरूमगांव के चौक में घटी। घायल दोपहिया सवार का नाम बेलगांव निवासी हुमनसिंग किरसान (42) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजी 08 एबी 9295 क्रमांक का ट्रक  सुरजागड पहाडी से  लोहखनिज लेकर छग के रायपूर की ओर जा रहा था। इसी बीच मुरूमगांव के चौक में सामने से आ रहे दोपहिया को ट्रक की टक्कर लग गयी। जिसमें दोपहिया सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के मुरूमगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। 

वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद धानोरा के ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया है। सुरजागड से लोहखनिज भिल्लाई के कारखाने में ले जाया जा रहा है। जिसके लिये दिनभर सैकडों वाहनों की आवाजाही होती है। जिसके कारण दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है।