logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गडचिरोली पुलिस ने पीएलजीए सप्ताह के दौरान दो लाख रुपये के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार


गडचिरोली: नक्सली 2 से 8 दिसम्बर के दौरान पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह मनाते हैं। नक्सली संगठन यह सप्ताह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के स्थापना होने के उपलक्ष में मनाते हैं। इस दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस दल पर हमले कर शस्त्र सामग्री लुटने और सरकारी काम में बाधा डालने, आगजनी करने जैसे कार्यों को अंजाम देते हैं। 

इस बार पीएलजीए सप्ताह के दौरान गडचिरोली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम के रहने वाले इनामी नक्सली महेन्द्र किष्टय्या वेलादी (32) को इंद्रावती नदी के जंगल परिसर से गिरफ्तार किया है। 

वेलादी पिछले कई दिनों से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अहेरी तहसील के दामरंचा और मन्नेराजाराम पुलिस दल पर अपनी नजर बनाये हुए था। कुख्यात नक्सली को गड़चिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

वेलादी उप पुलिस थाना दामरंचा समीप इंद्रावती नदी के जंगल परिसर में घूम रहा था।  पुलिस को इस बात की गोपनीय जानकारी मिली जिसके बाद विशेष अभियान पथक के जवान,  सीआरपीएफ 9 बटालियन जी कंपनी और दामरंचा पुलिस ने माओवाद विरोधी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया। इस नक्सली पर दो लाख रुपये का इनाम था।