logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: विभिन्न हिंसक गतिविधियों लिप्त नक्सली महिला को गढ़चिरोली पुलिस ने किया गिरफ्तार


गढ़चिरोली: पुलिस ने सोमवार को सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। उस पर 6 लाख रुपये का इनाम था। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की मूल निवासी राजेश्वरी उर्फ कमला पडगा गोटा (30) को पुलिस ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक जंगल से पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि गोटा अप्रैल 2023 में भामरागढ़ के केदमारा वन क्षेत्र में पुलिस और माओवादियों के बीच गोलीबारी, छत्तीसगढ़ के कचलाराम वन क्षेत्र में पुलिस दलों पर गोलीबारी और हिंसा की अन्य घटनाओं में शामिल थी।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि उसे 2019 में गिरफ्तार किया गया था और एक साल बाद रिहा कर दिया गया था। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के तहत सिलाई टीम में एक क्षेत्र समिति की सदस्य थी। महाराष्ट्र सरकार ने उसे पकड़ने के लिए 6 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में गढ़चिरोली पुलिस द्वारा चलाए गए सघन अभियानों के कारण जनवरी 2022 से अब तक 73 कट्टर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।