logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस ने की माओवादियों की दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, पर्लकोटा नदी पुल पर मिले आईईडी बम को किया निष्क्रिय


गडचिरोली: जिले के भामरागढ़ और ताड़गांव को जोड़ने वाले पर्लकोटा नदी पुल पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम को कुछ विस्फोटक बरामद हुए हैं। इन विस्फोटकों को बीडीडीएस की टीम सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है।  

पुलिस को विश्वसनीय गोपनीय जानकारी मिली कि आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में माओवादियों ने भामरागढ़ और ताडगांव को जोड़ने वाले पर्लकोटा नदी पर बने पुल पर कुछ आईईडी लगाए गए हैं। विस्फोटकों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए गढ़चिरोली पुलिस मुख्यालय से एक बीडीडीएस टीम को हेलीकॉप्टर से घटनास्थल पर भेजा गया।

गढ़चिरोली पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान टीमों को भामरागढ़ और ताड़गांव को जोड़ने वाले पर्लकोटा नदी पर बने पुल पर दो आईईडी मिले। 

बीडीडीएस टीम विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की तैयारी कर रही थी, तभी एक आईईडी में विस्फोट हो गया, जबकि दूसरे आईईडी को टीम ने घटनास्थल पर नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ।  

इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। गढ़चिरोली पुलिस की सतर्कता के कारण आगामी विधानसभा चुनाव में खलल डालने की माओवादियों की कोशिश नाकाम हो गई है।