logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात नक्सली हो किया गिरफ्तार 


गडचिरोली: गडचिरोली पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान वेल्ला केसे वेलादी (35 येदापल्ली, छत्तीसगढ़) निवासी के रूप में हुई है। वह 2001 से नक्सल गतिविधियों में शामिल है।

ज्ञात हो कि, नक्सली फ़रवरी महीने से लेकर मई महीने के बीच 'सामरिक जवाबी हमला अभियान' चलता है। इस दौरान नक्सली बड़ी संख्या में तैनात जवानों को नुक्सान पहुंचाते हैं। इसी को देखते हुए सीआरपीएफ ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी गश्त बढ़ा दी है। 

गुरुवार को सुरक्षाबलों को गुप्त जानकारी मिली थी कि, एक हार्डकोर नक्सली जिले में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान शुरू किया और नक्सली को गिरफ्तार किया। वेला ने जन मिलिशिया सदस्य, सैंड्रा दलम सदस्य जैसे विभिन्न पदों पर रहते हुए कई हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया। वह आगजनी, हत्या, मुठभेड़, डकैती जैसे विभिन्न अपराधों में शामिल था। उन्होंने टेकामेटा मुठभेड़ के दौरान जहल नक्सली नेता भास्कर को भागने में भी मदद की थी। उन्हें 28 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।