logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गडचिरोली में कार्यरत पुलिस कर्मियों को मिलेगा डेढ़ गुना वेतन, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ऐलान


गडचिरोली: नक्सलग्रस्त जिले गडचिरोली में पुलिस कर्मचारियों का वेतन डेढ़ गुना किये जाने का प्रश्न प्रलंबित था। जिसे सुलझा लिया गया है। जिला नियोजन समिति की बैठक में हिस्सा लेने आये उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया की इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जो सोमवार तक गडचिरोली में पहुंच जायेगा। फडणवीस ने बतौर पालकमंत्री शनिवार को जिला नियोजन समिति की बैठक ली.जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया की जिले के प्रश्नों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी।

गडचिरोली जिले में कार्यरत पुलिस कर्मियों को राज्य के अन्य भाग से अधिक वेतन दिया जाता है लेकिन बीते 6 महीनें से इस इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया था जो अब उपमुख्यमंत्री के मुताबिक फिर से शुरू होने जा रही है।