logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: बकरी को बचाने तेंदुए से भिड़ा चरवाहा, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती


गडचिरोली: अपनी बकरी को बचाने के लिए एक चरवाहा सीधे  तेंदुए से भीड़ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह घटना जिले के अरमोरी तहसील के देउलगांव क्षेत्र में हुई। घायल चरवाहे का नाम गोरखा का नाम खुशाल उरकुडा कोहले (58, देउलगांव) है। कुशल उरकुड़ा मजदूरी करते हैं। वे अपने खाली समय में मवेशी भी चराते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर वे देउलगांव में पहाड़ी पर बकरा चराने गया था। इसी बीच पास में बैठे तेंदुए ने झुंड में एक बकरी पर हमला कर दिया। यह देखकर खुशाल बिना एक पल की देरी किए बकरी को बचाने के लिए सीधे तेंदुए से जा भिड़ा। इस लड़ाई में चरवाहे के माथे व गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। इस बीच आसपास के सभी नागरिकों के झुंड की ओर दौड़े जाने की आवाज सुनकर तेंदुआ जंगल में भाग गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पंचनामा किया और खुशाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।