logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: शिक्षक चेंजिंग रूम के दरवाजे में छेंद से बनता था महिलाओं का वीडियो, पुलिस ने मामला किया दर्ज


गडचिरोली: देसाईगंज तहसील से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां सिलाई का काम करने वाली के शिक्षक पति ने होने घर में बने चेंजिंग रूम में आने वाली महिलाओं के कपडे बदलते वीडियों बनाता था। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर भाऊराव धोटे (45, निवासी कुरखेड़ा, एच.एम. देसाईगंज) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कुरखेड़ा तहसील के एक जिला परिषद स्कूल में शिक्षक हैं। उसकी पत्नी देसाईगंज स्थित अपने घर में कपडे-सिलाई का काम करती है। इस कारण बड़ी संख्या में आस-पास की महिलाएं उसके यहां कपडे सिलाने के लिए आती हैं। इसको देखते हुए उन्होंने घर में एक छोटा सा चेंजिंग रूम तैयार किया है।

इसी कमरे की दीवार में एक छेद से नंदकिशोर धोटे अपने मोबाइल फोन से कपड़े बदल रही महिलाओं का वीडियो बनाता था। एक महिला ने जैसे ही यह देखा तो वह देसाईगंज ठाणे पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नंदकिशोर धोटे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया. इससे देसाईगंज शहर में सनसनी मच गई है।