logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: जिले में जंगली हाथियों का आतंक, सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद


गड़चिरोली: एक माह पहले गड़चिरोली जिले के जंगल में पहुंचा जंगली हाथियों का दल वर्तमान स्थिति में वड़सा वनविभाग में है। काफी दिनों तक इस वनविभाग के मालेवाड़ा वनपरिक्षेत्र के जंगल में विचरण करते हुए जंगली हाथियों ने लोगों घरों को क्षति पहुंचाने के साथ ही धान फसलों को नुकसान पहुंचाया था। अब जंगली हाथियों का दल कुरखेड़ा वनपरिक्षेत्र में दाखिल हो गया है. विशेषत: यह दल कुरखेड़ा तहसील मुख्यालय से केवल 5 किमी दुर मालदुगी-वाघेडा परिसर में होने की जानकारी मिली है। जिसके कारण क्षेत्र के किसान व नागरिकों में हदशत का वातावरण निर्माण हो गया है. विशेषत: इस क्षेत्र में भी जंगली हाथी धान फसलों का नुकसान पहुंचाने से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है.
 अब तक अनेक हेक्टेयर धान फसलों की तबाही 

जंगली हाथियों का समूह वड़सा वनविभाग में दाखिल होने के बाद घरों को क्षति पहुंचाने के साथ ही धान फसलों का नुकसान पहुंचा रहा है. वड़सा वनविभाग में विभिन्न गांवों के जंगली हाथियों के दल के अनेक हेक्टेयर धान फसलों को तबाह करने की जानकारी मिली है. इधर वनविभाग द्वारा नुकसानग्रस्त क्षेत्र का पंचनामा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिससे वनविभाग तत्काल नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा दे, ऐसी मांग जोर पकड़ रही है।

जंगली हाथियों का समूह जिले के जंगल में दाखिल होने के बाद उत्पात मचाने का सिलसिला जारी है. कुछ दिन पहले वनविभाग में जंगली हाथियों पर नजर रखने और उन्हें गांवों में घुसने से रोकने के लिये बंगाल से 8 सदस्यीय टिम को बुलाया था। उक्त टिम स्थानीय वनकर्मियों के साथ व ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगली हाथियों को गांव में न घुसने देने का प्रयास कर रही थी। लेकिन जंगली हाथियों का उत्पात जारी होने के कारण अब टिम में सदस्यों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिसमें वर्तमान स्थिति में कुल 35 सदस्य होने की जानकारी मिली है।