logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: युवक ने खुद पर किया ब्लैड से वार, शहर के संविधान चौक की घटना


गड़चिरोली: एक युवक ने खुद पर ब्लैड से वार कर घायल होने की घटना शनिवार को शाम के समय शहर के संविधान चौक परिसर में घटी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिये गडचिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक का नाम छग के कांकेर जिले के चित्तरंजनपुर निवासी प्रतुल खोकेश बिश्वास (33) है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतुल यह गडचिरोली में किसी काम के लिये आया था। ऐसे में शाम के समय शहर के संविधान चौक परिसर में उसने अपने ही गले पर ब्लैड से वार किया। और घायल अवस्था में पडा था। इसकी जानकारी नागरिकों ने गडचिरोली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। और घायल को उपचार के लिये गडचिरोली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब युवक की हालत स्वस्थ्य होने की जानकारी मिली है। लेकिन युवक ने स्वयं पर वार करने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।