logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: वैनगंगा नदी में बहे एमबीबीएस के तीन विद्यार्थी, काफी देर तक चला खोज कार्य


गड़चिरोली: गड़चिरोली-चंद्रपुर मार्ग पर स्थित वैनगंगा नदी में शनिवार की शाम 5 बजे के दौरान एमबीबीएस के 3 विद्यार्थी गहरे पानी में डूब गये। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तत्काल खोज कार्य आरंभ किया। लेकिन अंधेरा होते ही खोज कार्य बंद किया गया। नदी में बहे विद्यार्थियों के नाम बुलढाणा जिले के चिखली निवासी गोपाल साखरे (20), संभाजीनगर निवासी स्वप्नील सिरे (19) और शिरडी निवासी पार्थ जाधव (20) बताए गए हैं। 

गड़चिरोली जिला मुख्यालय में इसी वर्ष आरंभ मेडीकल कालेज में उपरोक्त तीनों विद्यार्थी शिक्षारत थे। शनिवार की शाम मेडीकल कालेज के 8 से 9 विद्यार्थी चंद्रपुर मार्ग पर स्थित वैनगंगा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। सभी विद्यार्थी नदी में नहाने के लिए उतरे। इस बीच गोपाल, स्वप्नील और पार्थ गहरे पानी में चले गये। उन्हें तैरना न आने के कारण तीनों मित्र पानी के बहाव में बह गये। साथी मित्रों ने उन्हें बचाने का पूरजोर प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। 

मित्रों ने घटना की जानकारी तत्काल गड़चिरोली पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के राहत दल और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को सूचित किया और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। देर शाम 6.30 बजे तक नदी में बहे तीनों विद्यार्थियों को तलाशने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया। रात होने के कारण खोजकार्य बंद किया गया। 

इस दौरान गड़चिरोली के मेडीकल कालेज प्रबंधन ने संबंधित तीनों विद्यार्थियों के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने प्राथमिकी के रूप में मर्ग दाखिल किया है। रविवार की सुबह से वैनगंगा नदी में दोबारा खोजकार्य आरंभ किया जाएगा।