logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: धान काटकर घर लौट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत


गढ़चिरौली: गढ़चिरौली तहसील के अमीर्जा गांव के पास  शनिवार शाम करीब 5 बजे धान की कटाई करके घर लौट रही एक महिला पर बाघ ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृत महिला का नाम मंदा संतोष खाते (38) है। मंदा ने अपने खेतों में धान कटाई शुरू की थी, जिस समय यह घटना हुई उस समय कई अन्य महिलाएं भी वहां मौजूद थी। 

शाम को काम खत्म करने के बाद अन्य महिलाएं घर वापस चली गईं। हालांकि, मंदा खाते ने खेतों में काम करना जारी रखा। करीब पांच बजे घर लौटते समय पट्टा पर बैठे एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। टाइगर ने इस साल अमीरजा इलाके में दो से तीन लोगों की जान ले ली है। बाघों के बढ़ते हमलों से नागरिक डरे हुए हैं और कृषि कार्य करना खतरनाक होता जा रहा है।