logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: रिहायशी इलाकों में घुसे बाघ, नागरिकों में भय का माहौल 


गढ़चिरौली: जिले में बाघों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पहले जो बाघ शहर के बाहरी क्षेत्रों एम् दिखाई देते थे वह अब शहर के अंदर भी प्रवेश करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को शहर से सामने आया है, जहां दो बाघ शहर के आईटीआई चौक स्थित कृषि महाविद्यालय की नर्सरी घुस गए। करीब 11 बजे कई लोगों ने बाघ को देखा। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नर्सरी एरिया में पहुंचकर बाघ पर नजर रख रहे हैं।

शहर के कृषि महाविद्यालय क्षेत्र में नर्सरी में बाघ देखे जाने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम नर्सरी क्षेत्र में दाखिल हुई। वन अमला लगातार बाघ पर नजर रखे हुए है। चूंकि कृषि महाविद्यालय के पीछे जंगल है, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ उसी रास्ते से शहर में आया था। 

चंद्रपुर से विशेष टीम रवाना 

इन बाघों को कैद करने के लिए विशेष टीम चंद्रपुर से गढ़चिरौली के लिए रवाना हो चुकी है। वन विभाग की ओर से कहा गया है कि वे जल्द ही नर्सरी पहुंचेंगे। वहीं सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने दोनों मार्गों को बंद कर दिया गया है।