logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: ट्रक ने चौपहिया को उड़ाया, 3 की मौत, 1 घायल; ट्रक चालक फरार, चामोर्शी-आष्टी मार्ग पर घटी दुर्घटना


गड़चिरोली: चामोर्शी-आष्टी मार्ग पर स्थित ग्रामीण अस्पताल के पास रोड़ क्रास कर रहे चौपहिया वाहन को चामोर्शी से आष्टी की ओर जा रहे ट्रक ने उड़ाया। जिसमें चौपहिया में सवार 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गई और एक घायल हो गया। यह घटना रविवार, 18 मई को दोपहर के दौरान चामोर्शी-आष्टी मार्ग पर घटी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। फरार हुए ट्रक चालक की चामोर्शी पुलिस द्वारा खोज की जा रही है। वहीं इस दुर्घटना में घायल चौपहिया चालक को रेफर किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। मृतकों में गड़चिरोली निवासी सुनिल उष्टूजी वैरागडे (55), राजेंद्र सदाशिव नैताम (45), विनोद पुजाराम काटवे (45) का समावेश होकर घायल का नाम चामोर्शी निवासी अनिल सातपुते (50) है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनिल वैरागड़े, राजेंद्र नैताम, विनोद काटवे और अनिल सातपुते विवाह समारोह के लिए चामोर्शी में आए हुए थे। इस दौरान चामोर्शी से आष्टी मार्ग स्थित ग्रामीण अस्पताल के पास चौपहिया में सवार 3 लोग व चालक विनोद काटवे चौपहिया वाहन क्रमांक एमएच 33 वी 825 से रोड क्रास कर रहे थे। इस बीच चामोर्शी से आष्टी की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04- एलडब्ल्यू 0284 ने चौपहिया को टक्कर मारी।

जिसमें चौपहिया सवार सुनिल वैरागड़े, राजेंद्र नैताम, विनोद काटवे को गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गई। वहीं चौपहिया चालक अनिल सातपुते इस दुर्घटना में घायल हुआ। घटना की जानकारी चामोर्शी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने पंचनामा किया और दुर्घटना में घायल अनिल सातपुते को रेफर किया गया।

चौपहिया वाहन को टक्कर देनेवाला ट्रक चालक फरार होकर चामोर्शी पुलिस उसकी खोज कर रही है। गड़चिरोली शहर के तीन लोगों की एक ही साथ दुर्घटना में मृत्यू होने से शोक व्यक्त किया जा रहा है। मामले की अधिक जांच चामोर्शी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में चामोर्शी पुलिस कर रहे है।