logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर, महिला की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने आठ वाहनों में लगाई आग


गडचिरोली: जिले के अहेरी तहसील में बड़ी दुर्घटना हुई है। जहां एक ट्रक ने दोपहिया को टक्कर मार दी। जिसमें दोपहिया में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बिजोली जयदार के रूप में की गई है। यह घटना आलापल्ली-आष्टी महामार्ग पर दामपुर-शांतिग्राम गांव के पास मंगलवार की शाम 5.30 बजे हुई। ट्रक सुरजागढ़ पहाड़ी से लौह लेकर आरहा था। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर आरहे आठ अन्य ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही पांच-छह ट्रकों में तोड़फोड़ भी की। लोगों के प्रदर्शन के कारण कई घंटो तक महामार्ग पर यातायात बंद रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित जनता पर काबू पाने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांचनपुर निवासी सुभाष जयदार और उनकी पत्नी बिजोली जयदार अहेरी से कांचनपुर अपनी दोपहियां से लौट रहें थे। शाम  करीब 5.30 बजे के दौरान इसी मार्ग से सुरजागढ़ पहाड़ी से कच्चा लोहा भरकर आ रहें एक ट्रक ने जयदार दम्पत्ति की दोपहियां को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बिजोली जयदार की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही दामपुर और शांतिग्राम के नागरिक सड़क पर उतर गये। लोगों ने घटनास्थल पर भीड़ कर दी। जिसके बाद लोगों का आक्रोश भड़का और उन्होंने इस मार्ग पर दौड़ रहें सुरजागढ़ पहाड़ी के अन्य ट्रकों को रोंक दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने एक के बाद एक ऐसे कुल 8 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद लोगों ने 5 से 6 ट्रकों के कांच फोड़कर ट्रकों को क्षति भी पहुंचायी।

उत्खनन के कारण ट्रकों की आवाजाही बड़ी

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर सुरजागढ़ पहाड़ी के ट्रकों का परिवहन बढ़ गया है। सैंकड़ों की संख्या में इस मार्ग से ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से सड़क हादसों का प्रमाण भी बढ़ गया था। लोगों में इसके पूर्व भी इस यातायात के खिलाफ आक्रोश था, जो मंगलवार को पूरी तरह अनियंत्रित हो गया। ट्रकों को आग के हवाले करने के बाद भी नागरिक इसी मार्ग पर डटे रहें। घटना की गंभीरता को देखते हुए अहेरी, आष्टी पुलिस थाना की पुलिस टीम को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया।