logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 10 लाख इनामी दो नक्सली गड़चिरोली में गिरफ्तार


गडचिरोली: धानोरा तहसील के सावरगाव इलाके में 7अक्टूबर को पुलिस बल द्वारा नक्सलविरोधी अभियान के दौरान किये गए सर्च में 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.इन दोनों को पहले नक्सली होने के शक पर पूंछताछ के लिए पकड़ा गया था. जाँच के दौरान इनके देश विरोधी कृत्य में शामिल होने की जानकारी निकल कर सामने आयी.

गिरफ्तार किये गए नक्सलियों में 24 वर्षीय सनिराम ऊर्फ शंकर ऊर्फ कृष्णा श्यामलाल नरोटे, निवासी मोरचूल ता. धानोरा और 22 वर्षीय समुराम ऊर्फ सुर्या घसेन नरोटे  निवासी मोरचूल ता. धानोरा  शामिल है। इन दोनों पर पुलिस ने इनाम रखा था.

सनिराम ऊर्फ शंकर ऊर्फ कृष्णा श्यामलाल नरोटे  अक्टूबर 2015 में  टिपागड दलम में भर्ती हुआ था और उसने डीव्हीसीएम जोगन्ना के अंगरक्षक के रूप में काम करता था। उसके बाद  अगस्त 2018 से 2020 तक वह कंपनी 10 में कार्यरत था और साल 2020 से अबतक पीपीसीएम पद पर कंपनी 10 में कार्यरत था । महाराष्ट्र सरकार द्वारा सनिराम पर 8 लाख रूपये इनाम की घोषणा की थी।

गिरफ्तार दूसरा नक्सली समुराम ऊर्फ सुर्या घसेन नरोटे ये जन मिलिशिया सदस्य पद पर कार्यरत था। उस पर राज्य सरकार ने 2 लाख रूपये इनाम की घोषणा की थी। यह दोनो नक्सली हत्या,आगजनी, मुठभेड़ जैसे कई गंभीर अपराधों में सहभाग रहें है.

दोनो नक्सलियों ने पुछताछ के दौरान  बताया की, वरिष्ठ नक्सल कॅडर व्दारा उन्हे उत्तर गड़चिरोली में नक्सल दलम को पूर्व की तरह एक्टिव करने के लिए भेजा गया था.