logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: शावकों के साथ सड़क पार करती बाघिन का वीडियो हुआ वायरल


गढ़चिरौली: जिले के देसाईगंज और गढ़चिरौली वन प्रमंडल में बाघों की संख्या लगातार बढ़ी रही है, इसी कारण सडको में ही उनकी आवाजाही बढ़ गई है। ऐसा ही एक वीडियो शुक्रवार रात को सामने आया है। जहां एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ सड़क पार करते देखी है। रात 11 बजे देसाईगंज-शस्त्रागार मार्ग बाघिन सड़क पार कर रह थी। जिस समय यह वाकया हुआ उसी समय वहां से जारहे एक चार पहिया चालक ने इसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। 

11 लोगों की जान लेने वाले आक्रामक बाघ सीटी 1 की गिरफ्तारी के बाद देसाईगंज क्षेत्र में बाघों का खौफ कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन कभी-कभार मुख्य सड़क पर खुलेआम घूमते बाघ देखे जा सकते हैं। शुक्रवार की रात भी चार शावकों वाली एक बाघिन को सड़क पार कर रहे यात्रियों ने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्षेत्र में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ने से मानव-वन्यजीव संघर्ष तेज होने की संभावना है। वहीं वन विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने का आग्रह किया है।