logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गोंडवाना विश्वविद्यालय ने लॉयड्स मेटल्स और ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर


मुंबई: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में बुधवार को राजभवन, मुंबई में गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरोली, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी और कर्टिन विश्वविद्यालय, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधायक परिणय फुके, मुंबई में आस्ट्रेलियाई वाणिज्यदूत पॉल मर्फी, कर्टिन विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर मार्क ओग्डेन, गोंडवाना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रशांत बोकारे, लॉयड्स मेटल्स कंपनी के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरण, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वेणुगोपाल रेड्डी, मुख्यमंत्री के सचिव श्रीकर परदेशी, राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे, साथ ही संवैधानिक अधिकारी व विश्वविद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

गोंडवाना विश्वविद्यालय और लॉयड्स मेटल्स के बीच गढ़चिरोली में एक स्वायत्त 'विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान' स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, ताकि युवाओं को धातु विज्ञान, खनन, कंप्यूटर विज्ञान और अन्य विषयों में इंजीनियरिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। गोंडवाना विश्वविद्यालय और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन विश्वविद्यालय के बीच ट्विनिंग डिग्री कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।