logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरोली-नागपुर हाइवे पर भीषण हादसा; अज्ञात ट्रक ने छह बच्चों को कुचला, चार की मौत, दो गंभीर, सीएम ने जताया दुख


गढ़चिरोली: गुरुवार सुबह टहलने निकले 10 से 12 साल के छह बच्चे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आ गए। चारों बच्चों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हुई और दो का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा काटली गाँव के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ।

काटली गाँव के छह बच्चे आज सुबह नागपुर हाईवे पर घूमने गए थे। हाईवे पर एक पुल के पास जब वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी आरमोरी से गढ़चिरोली की ओर जा रहे एक अज्ञात तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बच्चों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। 

इस टक्कर में चार बच्चों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सीएम ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “गढ़चिरोली जिले के राजमार्ग पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद हादसे से अत्यंत दुःखी हूँ, जिसमें 4 युवकों की जान चली गई। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। दुःख और क्षति की इस कठिन घड़ी में हम उनके साथ हैं। इस दुर्घटना में 2 युवक घायल हुए हैं और वर्तमान में गढ़चिरौली सामान्य अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें नागपुर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। उन्हें एक घंटे के भीतर आगे के इलाज के लिए नागपुर ले जाया जाएगा। मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी और घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।”