logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गड़चिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को किया ढेर; भारी मात्रा में हथियार भी बरामद


गड़चिरोली: जिले में शूरू एंटी नक्सल अभियान को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबलों को भारी गोला बारूद भी बरामद हुआ है। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ के बॉर्डर स्थित वांडोली गांव में हुआ। 

एंटी नक्सल अभियान की अगुवाई कर रही सी60 टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ के बॉर्डर स्थित वांडोली गांव में 12-15 नक्सली छुपे हुए हैं। जानकारी के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया। सी60 टीम को देखते ही नक्सलियों ने गोली बारी शुरु कर दी। वहीं जवाब में सुरक्षाबलों ने भी अपनी कार्रवाई शुरु की। दोपहर से शुरु मुठभेड़ शाम तक जारी रही।

छह घंटे की मुठभेड़ में पुलिस ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस दौरान पुलिस को भारी संख्या में हथियार भी बरामद हुए। जिसमें सात ऑटोमेटिक, तीन एके 47, दो इन्सान राइफल, एक करबीन और एक यसएलआर शामिल है।

मृतक नक्सलियों में तिपागढ़ दलम का विशाल अतरम और लक्ष्मण अतरम भी शामिल है। इस भुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए नागपुर स्तिथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत स्थिर हैं। वहीं सुरक्षाबल अभी भी परिसर की छानबीन कर रहे हैं।

सरकार ने किया इनाम घोषीत

पुलिस और सी60 टीम को मिली इस कामयाबी पर राज्य सरकार ने इनाम देने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 51 लाख का ईनाम देने की घोषणा की है। राशि को दोनों में बांटा जाएगा।