logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

सुरक्षाबलों ने किया नक्सली शिविर ध्वस्त, 1 पुलिस जवान शहीद; दिरंगी-फूलनार जंगल क्षेत्र में हुई गोलिबारी


गड़चिरोली: भामरागढ़ तहसील के िदरंगी-फूलनार गांव से सटे जंगल में नक्सलियों का शिविर शुरू हाेने की विश्वसनीय जानकारी मिलते ही जिला पुलिस विभाग के सी-60 जवानों ने मंगलवार की सुबह घेराबंदी कर नक्सली शिविर काे ध्वस्त कर दिया है। इस बीच दोनों ओर से हुई भीषण गोलिबारी में विशेष अभियान दल का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे उपचार हेतु गड़चिरोली के अस्पताल में भर्ती कराने पर उपचार के दौरान उसे वीरगति प्राप्त हुई। शहीद जवान का नाम चामोर्शी तहसील के अनखोड़ा गांव निवासी महेश कवडू नागुलवार (39) बताया गया है। इस अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की विभिन्न प्रकार की सामुग्री बरामद करने में सफलता हासिल की है।