logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में स्वास्थ्य समस्या की चुनौती के बीच निकला समाधान,शुरू हुई बाइक एम्बुलेंस योजना


गडचिरोली: दुर्गम और दूरदरज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती रहती है। स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई किलोमीटर दूर तहसील या जिला अस्पताल लाया जाता है। वहीं बरसात के दिनों में तो यह और कठिन हो जाता है। सही और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण हर साल कई लोगों की जान चली जाती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने गडचिरोली के ऐसे क्षेत्रों के लिए बाइक एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। जिसके तहत जिले उन दुर्गम क्षेत्रों से मरीजों को अस्पताल लाने में आसानी होगी। बाइक एम्बुलेंस में स्ट्रेचर के साथ दो सायरन, पेशेंट मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौजूद है। अस्पताल ले जाते समय मरीज हिले ना इसलिए उन्हें बेल्ट भी लगाया गया है।

 मानसून में होती है बड़ी मुश्किल
एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के अधिकारी शुभम गुप्ता ने बताया कि, "जिले के भामरागढ़ तहसील में 122 गांव हैं जो मानसून के दौरान कनेक्टिविटी के मुद्दों का सामना करते हैं। पक्की सड़कों के अभाव में हमने गांवों में बाइक एंबुलेंस की शुरुआत की। मरीजों को स्थिरता प्रदान करने के लिए हमारे पास स्ट्रेचर हैं।"


आशा वर्कर के साथ मिलकर करेंगे ड्राइवर काम
भामरागढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूषण चौधरी ने कहा कि, "हमारी अवधारणा सुदूर गांवों को एम्बुलेंस प्रदान करना है जो दूर-दराज हैं और सड़क और नेटवर्क कनेक्टिविटी के मुद्दे हैं। हमने बाइक एंबुलेंस के लिए ड्राइवरों को नियुक्त किया है जो आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करते हैं।"