logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: राज्य रिजर्व बल के सुरक्षा गार्ड ने कलेक्टर के सरकारी आवास पर की आत्महत्या


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली में कलेक्टर के आधिकारिक शिखरदीप बंगले में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत राज्य रिजर्व बल के एक जवान ने खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना आज 12 फरवरी, सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। 

आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान उत्तम किसनराव श्रीरामे (32) के रूप में हुई है। वह नांदेड़ जिले के डेगलूर के मूल निवासी थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला था कि 'आदमी मरता है लेकिन आत्मा अमर है।'

श्रीराम की तीन साल पहले शादी हुई थी। वो पुणे में राज्य रिजर्व बल के ग्रुप नं. 1 में सेवा दे रहे थे। फिलहाल वह गढ़चिरोली जिले में कार्यरत थे। वह कलेक्टर संजय मीना के सरकारी आवास शिखरदीप बंगले पर सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बंगले के रेस्ट रूम में बिस्तर पर लेटे हुए बंदूक से अपने सिर में गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर जब अन्य सुरक्षा गार्ड दौड़े तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पाया। इस घटना से पहले कलेक्टर संजय मीणा छुट्टी पर गांव से गढ़चिरोली स्थित अपने सरकारी बंगले पर पहुंचे थे।

इस घटना के बाद गढ़चिरौली पुलिस राज्य रिजर्व बल के अधिकारियों के साथ कलेक्टर के बंगले पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और उसके बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।