logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में नहीं थम रहा बाघों का हमला, फिर गई महिला की जान; अब तक 12 की मौत


गडचिरोली: जिले में नरभक्षी बाघ का कहर लगातार जारी है। आदमखोर जानवर लगातार नागरिकों को अपना निशाना बना रहा है। मंगलवार को एक और महिला शेर का शिकार बन गई। मृतक महिला की पहचान पार्वतीबाई नारायण चौधरी के रूप में की है। जंगल में जानवरों को चराते समय बाघ ने बनाया निशाना। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपने पति के साथ जानवर चराने का काम करती है। मंगलवार सुबह अपने पति के साथ वह जंगल में जानवर चराने के लिए गई थी। शाम को घर लौटते समय महिला का पति आगे निकल गया और वह पीछे छूट गई। इसी दौरान शेर ने महिला पर हमला कर दिया। 

थोड़ी देर आगे चलने पर जब पत्नी के नीं दिखाई देने पर पति पीछे लौटा जहां उसे किसी को खींचने के निशान देखे। शेर के जबड़े में पत्नी को देखते ही पति ने चिल्लानाना शुरू किया और ग्रामीणों को बुला लिया। लोगों का शोर सुनते ही शेर महिला का मृत शरीर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन निरीक्षक आरबी  मड़ावी अपने अधिकारीयों के साथ पहुंचे और पंचा नामा कर महिला के शरीर को परिजनों के हवाले कर दिए। 

अब तक गई 12 की जान 


पिछले कुछ दिनों में बाघ के हमले से जिले में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पोरला वन क्षेत्र में यह नौवीं घटना है। वहीं हाल ही के दिनों में यह तीसरी घटना है। महिला का शिकार उसी बाघ के किया है जिसने  अन्य लोगों की जान ली थी यह नहीं पता चल पाया है। बाघ के लगातार हमलों से क्षेत्र के नागरिकों में भय का माहौल है।