logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

बाघ शिकार मामला: वन विभाग ने छह संदिग्धों को किया गिरफ्तार, सभी अंग बरामद


गडचिरोली: चटगांव वन रेंज के अमिरजा बिटात परिक्षेत्र में बाघ शिकार मामले में वन विभाग ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गोपनीय आधार पर वन विभाग ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद मनोहर मडावी (29), सुनील केशव उसेंडी (28), दिलीप ऋषि उसेंडी (28), प्रकाश दयाराम हलामी (42), चेतन सुधाकर आलम (25) और नीलेश्वर शिवराम होली सभी मारेगांव टेली निवासी के रूप में हुई है। 

ज्ञात हो कि, 24 अक्टूबर को चटगांव वन रेंज के अमिरजा बिटात परिक्षेत्र में बाघ का शव मिला था। बिजली का झटका देकर शिकार किया गया था। आरोपियों ने बाघ का सिर, पंजे काटकर ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंची। बाघ के शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बिजली से शिकार कर की बात सामने आने पर वन विभाग ने अपनी करवाई शुरू कर दी। गुरुवार को वन विभाग को गुप्त जानकारी मिली कि, बाघ शिकार मामले के आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद छिपे हुए हैं। वन विभाग ने जल बिछाया और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने बाघ का शिकार करने की बात कबूल कर ली। 

बाघ के अंग किये बरामद 

वन विभाग द्वारा गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों के पास से मृत बाघ के पंजे, पंजे, दांत और शिकार में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, सुरा जैसे औजार भी बरामद किये गये हैं। इस मामले की जांच चल रही है और कितने और शिकारियों को पुलिस ने शिकार बनाया है इसका भी खुलासा किया जा रहा है।