logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

जानवरों के लिए चारा लेने गए 35 वर्षीय व्यक्ति को बाघ ने उतारा मौत के घाट 


गडचिरोली: विदर्भ में इंसानों पर बाघ के हमले लगातार जारी है.गडचिरोली में बाघ के हमले में एक की और जान गयी है. जानवरों के लिए चारा लाने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना आरमोरी तहसील के रवी गांव से सटे जंगल की है. 35 वर्षीय पुरुषोत्तम सावसाकड़े मृत व्यक्ति का नाम है संदेह है की उसे टी 2 बाघिन ने मारा है.

यह घटना मंगलवार सुबह 8 बजे के दरमियान की है.तहसील से पांच किलोमीटर की दुरी पर स्थित रवि गांव के रहवासी पुरुषोत्तम अपने जानवरो के लिए चारा लाने गांव के नजदीक जंगल में गए थे. यही जंगल में घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया।घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एक बाघिन से इलाके में मौजूदगी की जानकारी दी है. बताया गया है की यह बाघिन अपने दो बछड़ो के साथ विचरण कर रही है. गौरतलब हो की जिले की आरमोरी और देसाईगंज परिसर में इन दिनों बाघ के सतत हमले शुरू है. बीते एक हफ्ते में इसी इलाके में बाघ के मामले में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.