logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में बाघ ने फिर एक किसान को उतारा मौत के घाट


गडचिरोली: जिले के देसाईगंज और गडचिरोली के भाग में बाघ ने दहशत मचा रखी है। इसी कड़ी में जानवरों को चराने गए एक किसान पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 65 वर्षीय नामदेव गेडाम मृत किसान का नाम है। देसाईगंज तहसील में बीते एक महीने ने सीटी-1 बाघिन दहशत का पर्याय बनी हुई है। जिसके पकड़ने के लिए कई जिलों का वन विभाग का दस्ता ख़ून-पसीना एक किये हुए है।

गडचिरोली के वन विभाग के जेप्रा गांव निवासी किसान नामदेव गुरुवार दोपहर को अपने जानवरो को चराने दिभणा जंगल परिसर गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान नामदेव के साथ कई लोग मौजूद थे जिन्होंने किसान को बाघ के चंगुल से बचाने का प्रयास भी किया लेकिन वो असफल ही सिद्ध हुए। नामदेव की जान लेने के बाद बाघ जंगल में वापस लौट गया। इस घटना के बाद फिर एक बार नागरिकों में दहशत फ़ैल गयी है।