logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरौली के अहेरी, अरमोरी तहसील के विभिन्न गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा


गढ़चिरौली: गढ़चिरौली जिले में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा अहेरी तहसील के खमनचेरु और वेंकटरावपेथा तथा अरमोरी तहसील के शंकरनगर और वसाला पहुंची। खमनचेरू में छात्रों ने बैंड बजाकर विकसित भारत यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। चारों स्थानों पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जनजागरूकता पैदा की गई।

इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इस बीच इस यात्रा की योजना को लेकर भंडारा जिले में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जवाहर नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सम्राट राही की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। 

इस अवसर पर कलेक्टर योगेश कुम्भेजकर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर कुर्ताकोटी सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे। उन्होंने उमेद, आवास योजना और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत की।