logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरोली में जंगली हाथियों का आतंक,महिलाओं को किया गंभीर घायल


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली में जंगली हाथी का आतंक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले भी जंगली हाथी के हमले में गोंगलू तेलामी नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।  वहीं, गुरुवार शाम को हाथी ने हिदुर गांव में घुसकर तीन महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में तीन महिलाएं घायल हुई हैं।  

घायल महिलाओं की पहचान महरी देवू वड्डे, राजे कोप्पा अलामी, वानजे जुरू पुंगती के के नाम से हुई है। तीनों महिलाओं को इलाज के इलाज के लिए भामरागढ़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला के दोनों पैरों और पेट पर हाथी के चढ़ने से उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।  

हालांकि, इस पूरे मामले में वन विभाग गंभीरता से नहीं लेता नजर आ रहा है। वन विभाग की ढिलाई से नागरिक बेहद गुस्साए हुए हैं। नागरिकों ने वनविभाग के खिलाफ खूब प्रदर्शन भी किया है।