logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: किसानों के साथ ठगी, 5 करोड़ 72 लाख रुपये बकाया, विधायक कार्यालय के सामने 24 घंटे से कर रहे प्रदर्शन


गोंदिया: बुनियादी अनाज खरीदी केंद्र पर धान बेचने वाले 433 किसानों का 5 करोड़ 72 लाख रुपए का भुगतान नहीं होने से किसानों ने गोंदिया के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है. ये धरना आंदोलन पिछले 24 घंटे से चल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि एक युवा किसान का तलाठी भर्ती का पेपर था, लेकिन इस स्थान पर आंदोलन में भाग लेने के कारण वह पेपर नहीं दे सका.

किसानों ने गोंदिया तहसील के चुटिया में बुनियादी अनाज खरीद केंद्र श्रीराम अभिनव में अपना रबी सीजन का धान बेचा था. श्रीराम अभिनव संस्था ने 28 हजार क्विंटल धान की हेराफेरी कर करीब 5 करोड़ 72 लाख रुपए की ठगी की है.

गोंदिया सिटी पुलिस में संस्था के 11 निदेशकों और 4 कर्मचारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था. लेकिन संस्था के संचालक और कर्मचारी फरार हैं. इसके कारण विपणन कार्यालय की ओर से किसानों को भुगतान करने में देरी हो रही है. तीन माह से लगातार किसानों को केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं जिससे अब वह तंग आ गए हैं. आखिरकार किसान नाराजगी में इस विरोध पर उतर आए हैं.

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विधायक के कार्यालय के सामने 24 घंटे से बैरिकेड लगा दिया गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है.