logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: गणपति उत्सव को लेकर पुलिस का रूट मार्च, प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर पुलिस का संचलन


गोंदिया: गणपति उत्सव के मद्देनजर गोंदिया शहर में पुलिस ने रूट मार्च निकालकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पुलिस ने मार्च किया।

गणपति उत्सव को देखते हुए गोंदिया शहर पुलिस की ओर से प्रमुख बाजार क्षेत्रों और मार्गों पर रूट मार्च निकाला गया। शहर पुलिस थाने के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी इस मार्च में शामिल हुए। पुलिस ने प्रमुख चौकों, बाजारों और गणेश मंडलों के आसपास के क्षेत्रों में संचलन किया।

गणपति उत्सव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रूट मार्च के जरिए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियों का संदेश दिया।