logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल


गोंदिया: गोंदिया जिले भीषण सड़क हादसे से दहल उठा। जहां एक तेज रफ्तार रफ़्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय महामार्ग पर नागरा परिसर में हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोंदिया से बालाघाट की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक जा रहा था। इसी दौरान बालाघाट से गोंदिया की दिशा में बोलेरो यात्री वाहन आ रहा था। नागरा इलाके में दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन के इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी है। वहीं, अन्य 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले होने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। हालांकि, मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान तथा हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इस संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है। इस बीच, भीषण हादसे के कारण गोंदिया-बालाघाट महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।