Gondia: कन्हैया विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं... तालाब में डूबने से कार्तिक गौतम की मौत; बेर्डीपार गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
गोंदिया: गोंदिया जिले के बेर्डीपार गांव में कन्हैया विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।गोंदिया जिले के बेर्डीपार गांव में कन्हैया विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव के गौतम परिवार के घर कन्हैया का आगमन हुआ था। अगले दिन परिवार और ग्रामीण कन्हैया विसर्जन के लिए गांव के पास स्थित तालाब पहुंचे।
इसी दौरान कार्तिक गौतम कन्हैया की प्रतिमा अपने सिर पर उठाकर तालाब में विसर्जन करने पहुंचे। विसर्जन के वक्त तालाब में गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण कार्तिक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार्तिक गौतम का शव पानी से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस घर में कन्हैया के आगमन को लेकर खुशी का माहौल था, उसी घर में अब मातम पसरा हुआ है।
admin
News Admin