logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: खेत में कपास चुनने गए किसान पर बाघ का हमला, मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: गोरक्षक को बहाने से बुलाकर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों गुटों पर क्रॉस FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ गणेशपेठ के म्हाडा परिसर में निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क में बड़ा हादसा, टावर क्रेन गिरा निचे; दो मजदूरों की दर्दनाक मौत ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ ठाकरे गुट का वाशिम में समृद्धि हाईवे पर रास्ता रोको आंदोलन, सूखा प्रभावित किसानों के लिए 1 लाख रुपये की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: सड़क-अर्जुनी में बाघ के हमले से 72 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल


गोंदिया: जिले के सड़क-अर्जुनी तहसील के झुरकुटोला क्षेत्र में बाघ के हमले में एक 72 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। दोपहर के समय इस घटना के उजागर होने के बाद से ही झुरकुटोला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर जंगलों के पास रहने वाले किसानों की सुरक्षा के गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक किसान की पहचान वातू बकाराम राउत के रूप में हुई है।

कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, वातू राउत गुरुवार सुबह अपने घर की बकरियों के लिए चारा लेने के लिए झुरकुटोला के पहाड़ी जंगल क्षेत्र में गए थे। यह पूरा इलाका FDCM के कंपार्टमेंट नंबर 524 के अंतर्गत आता है। जब वे जंगल में थे, तभी वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस भीषण हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई
साथ ही मौजूद अन्य किसानों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद तुरंत वन विभाग और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा। वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और इलाके में बाघ की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन (शोधमोहिम) शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और किसानों में भारी डर का माहौल है, और लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने तथा बाघ को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।