logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

गोंदिया में पटेल-फुके को बड़ा झटका, बजार समिति पर कांग्रेस-विनोद अग्रवाल का परचम


गोंदिया: गोंदिया बाजार समिति चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। परिणाम में प्रफुल्ल पटेल और  परिणय फुके को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल चाबी संगठन के गठबंधन को रिकॉर्ड जीत हासिल की है। गठबंधन ने 18 मे से 14 जगह पर जीत हासिल कर ली है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस और भाजपा को क्रमशः दो और एक सीट मिली है। वहीं ठाकरे गुट को एक सीट मिली है।

प्रफुल्ल पटेल और परिणय फुके को बड़ा झटका

बाजार समिति के आए इस परिणाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल और भाजपा नेता परिणय फुके के लिए बड़ा झटका लगा है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल का गृह जिला होने के कारण गोंदिया कृषि उपज मंडी समिति पर पूरे महाराष्ट्र का फोकस था। हालांकि, जब परिणाम सामने आए तो दोनों नेताओं को बड़ा झटका लगा।

एनसीपी और भाजपा का था गठबंधन

कांग्रेस को बाजार समिति की सत्ता से दूर करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन किया था। वहीं कांग्रेस ने गोंदिया के निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के चाभी संगठन के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरा था। हालांकि, आये चुनाव परिणाम में एनसीपी-भाजपा गठबंधन को बड़ा झटका लगा और कांग्रेस-चाभी ने बड़ी जीत हासिल की।