Gondia: खेत में काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, दो की मौत

गोंदिया: खेतों में काम कर रहे किसानों और खेत मजदूरों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला खेत मजदूर और एक खेत मालिक की मौत हो गई. 5 खेत मजदूर घायल हैं। मृतकों की पहचान सुमन आनंदराव आमदे और लक्ष्मीचंद पूरनलाल पाटले (65) के रूप में हुई है। मधुमक्खियों के आतंक से नागरिकों में भय का माहौल है। यह घटना जिले के कुल्हाड़ी क्षेत्र में हुई।

admin
News Admin