logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया-चांदाफोर्ट रेलखंड पर ट्रेनों की लेट-लतीफी जारी, यात्रियों ने किया प्रदर्शन


गोंदिया: गोंदिया-चांदाफोर्ट रेलखंड पर पिछले एक माह से समस्या बढ़ती जा रही है। इस रूट पर यात्री ट्रेनें प्रतिदिन दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। इसी तरह की घटना गुरुवार की सुबह भी हुई, जिससे गुस्साए यात्रियों ने गोंदिया-चंदाफोर्ट मार्ग पर नवेगाव बांध रेलवे स्टेशन पर गोंदिया बल्लारशाह पैसेंजर ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया। 

गोंदिया-बल्लारशाह ट्रेन गोंदिया से सुबह 7:30 बजे बल्लारशाह जाने वाली ट्रेन गुरुवार सुबह 9:50 बजे निर्धारित समय पर नवेगांव बंध रेलवे स्टेशन पर पहुंची। हालांकि इस रेलवे स्टेशन से अगले सफर के लिए बिना निकले ही इस ट्रेन को डेढ़ घंटे तक इसी स्थान पर रोका गया। इससे यात्रियों को अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

 इससे यात्री भड़क गए और ट्रैक पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे। यात्रियों के इस आंदोलन के कारण कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर तनाव की स्थित बन गई थी। हालांकि, अधिकारियो द्वारा समझाने पर नागरिकों ने अपना आंदोलन समेत किया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।