logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जिले के माफिया बेख़ौफ़, पुलिस कर्मियों पर किया हमला


गोंदिया: खनिजों की अवैध तस्करी करने वालों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार रात आमगांव तहसील के भूसा गांव में हुई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

आमगाँव तालुका मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों की सीमा पर स्थित है, इसलिए इस जगह पर बड़ी मात्रा में अवैध गतिविधियाँ हो रही हैं। गोंदिया जिला पुलिस प्रशासन इन अवैध धंधों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। रविवार की रात विजय चुन्नीलाल कोसमे व प्रवीण मोगरे रात्रि गश्त कर रहे थे। उन पर अवैध गौण खनिजों का परिवहन कर रहे आरोपियों ने हमला किया था। उन्होंने पुलिस को पीटा और गाली दी और उनके मोबाइल फोन छीन लिए।

सूचना मिलने पर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भाग गया। घायल पुलिस की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में भूमेश्वर बुधराम ब्राह्मणकर, सुनील भुमेश्वर ब्राह्मणकर, अनिल भूमेश्वर ब्राह्मणकर, मनोहर फरकुंडे, संतोष ब्रह्मणकर नाम के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच चल रही है।