logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: चलती कार में लगी आग, टला बड़ा हादसा


गोंदिया: शनिवार रात करीब 10 बजे तिरोड़ा-तुमसर मार्ग पर बिरसीफाटा इलाके में नाले के पास चलती इंडिका कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे एक दोपहिया वाहन चालक ने कार चालक को आग लगने की जानकारी दी और बड़ा हादसा टल गया।

तिरोड़ा तालुका के कचेवानी के संतोष पारधी और महेंद्र रहांगडाले रात करीब साढ़े नौ बजे वडेगांव से गांव लौट रहे थे। बिरसी नाला के पास उनकी इंडिका कार में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें सचेत किया।

दोनों तुरंत कार से उतर गए और उनकी जान बच गई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कुछ देर बाद तिरोड़ा नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तिरोड़ा थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। गौरतलब है कि दो दिन पहले तिरोड़िया में ही एक शिक्षक की चलती स्कूटी में आग लगने की घटना हुई थी।