logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: भाजपा ग्रामीण कार्यकारिणी पर प्रदेश की रोक; मुनगंटीवार गुट को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: बालबेड़ा जंगल में माओवादियों की हथियार बनाने का कारखाना तबाह, गढ़चिरोली पुलिस और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन ⁕
  • ⁕ विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए वृद्ध नाले में बहा, आज सुबह मिला शव


गोंदिया: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद फूल चढ़ाने गया एक वृद्ध नाले के पानी में बह गया। यह घटना शनिवार शाम को तिरोड़ा तहसील के चुर्डी के श्मशान क्षेत्र में हुई। आज रविवार को उनका शव मिला। मृतक का नाम शालिकराम अधीन प्रजापति (82, चुरडी, तिरोड़ा) है। 

प्रजापति परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वृद्ध शालिकराम गए थे। दाह संस्कार के बाद फूल शालिकराम नाला में विसर्जन के लिए गए। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नाले की बाढ़ में बह गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। एक स्थानीय मछुआरे की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।

हालांकि देर रात तक उनका पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और आपदा प्रबंधन विभाग को दी गई। आज रविवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 10 बजे उनका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए तिरोड़ा उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है।

गोंदिया जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण इलाके के नदी-नाले उफान पर हैं। तिरोड़ा-गोरेगांव और गोंदिया-आमगांव मार्ग शनिवार रात से यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं।