logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: अनैतिक संबंध में महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।


गोंदिया: आमगांव से सालेकसा मार्ग पर पानगांव तालाब के पास सोमवती चूडामन लिल्हारे (35) का शव दिखाई दिया था।  गोंदिया क्राइम ब्रांच द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझाने के बाद कुछ ही घंटों में पत्थर कुचल कर महिला की हत्या करने वाले आरोपी  बालाघाट (मध्यप्रदेश) परसवाड़ा निवासी लखनलाल मंगरू लिल्हारे (39) को गिरफ्तार कर लिया।  

4 मार्च को तड़के  सालेकसा पुलिस को सूचना मिली कि पानगांव से सालेकसा मार्ग पर पानगांव तालाब  के किनारे किसी अज्ञात महिला की हत्या कर दी गयी है और शव तालाब के पास पड़ा हुआ है।  इसके बाद  सालेकसा के थानेदार बाबासोब बोरसे स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना का निरीक्षण कर तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठों को दी।  

जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीम गठित कर अपराध का तत्काल पर्दाफाश करने तथा आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।  पुलिस अधीक्षक पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के आदेशानुसार उप विभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर के मार्गदर्शन में  सालेकसा पुलिस व स्थानीय क्राइम ब्रांच गोंदिया के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश की जा रही थी।  

इस दौरान  गुप्त सूचना  व तकनीकी जानकारी के आधार पर  जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) परसवाड़ा से लखनलाल मंगरू लिल्हारे (39)  को हिरासत में लिया गया।  उससे गहन पूछताछ और हत्या के अपराध के अनुसार जांच के बाद, यह पाया गया है कि उक्त आरोपी ने हत्या की है।  शुरूआती पूछताछ में अनैतिक संबंधों के कारण महिला की हत्या करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए सालेकसा  को पुलिस को सौंप दिया गया है।