logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में भीषण दुर्घटना, कार सड़क से उड़कर 500 मीटर दूर गिरी; एक की मौत


गोंदिया: अर्जुनी-मोरगांव तहसील से गुजरने वाले वडसा-कोहमारा रोड पर अर्जुनी कस्बे के बाहर सोमवार सुबह एक अजीबोगरीब हादसा हो गया। इस दौरान जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर दूर खेतो में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत और एक गंभीर घायल हो गया है। मृतक की पहचान डेविड धनराज रहेले (19, मोरगांव अर्जुनी) निवासी के रूप एम् हुई है, वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक डेविड प्रियदर्शिनी इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, डेविड कार लेकर कही जा रहा था, जैसे ही वह कार से अपने गांव से बाहर निकला उसका कार से नियंत्रण छूट गया और उसकी कार 500 फूट दूर खेतो में जा गिरी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने डेविड धनराज रहेले को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।