logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नाबालिक लड़की से गोंदिया से लेकर नागपुर तक सामूहिक बलात्कार


गोंदिया: गोंदिया शहर में रहने वाली एक नाबालिक लड़की के साथ गोंदिया से नागपुर के बीच लगातार तीन दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया गया.इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है जबकि दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.जबकि एक फ़रार आरोपी की तलाश जारी है.

बीते सप्ताह मंगलवार को लड़की को आरोपियों ने शहर के मामा तालाब से उठाया था उसे बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.सामूहिक अत्यचार किये जाने के बाद आरोपी उसे इसी रात मामा चौक पर ही छोड़कर चले गए जिसके बाद तीन आरोपियों में से एक फिर पीड़िता के पास पहुंचा और उसे एमआयडीसी परिसर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। 

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को नागपुर के व्यक्ति के हांथो सौप दिया जिसने पीड़िता को नागपुर लाकर 24 से 27 जनवरी के बीच बलात्कार किये जिसके बाद उसने उसे गोंदिया ले जाकर छोड़ दिया। गोंदिया पहुंचने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ़्तार आरोपियों में शहर के सिंगलटोली आंबेडकरवार्ड निवासी प्रशांत मूलचंद मेश्राम और ढाकणी निवासी सौरभ ईश्वर मेश्राम शामिल है. आरोपियों को अदलात में पेश किया गया जहां से उन्हें 10 फ़रवरी तक न्यायालयीन कस्टड़ी में भेज दिया गया है.