logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

एनसीपी नेता प्रफुल पटेल का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज, कहा- भूमिपूजन करना और उद्घाटन करने में फर्क


गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल ने मुख्यमंत्री शिंदे के भंडारा दौरे पर तंज कसा है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, भूमि पूजा करने और किसी कार्य का उद्घाटन करने के बीच एक बड़ा अंतर है। हमने पिछले कुछ वर्षों में कई भूमि पूजन देखे हैं जो अभी भी अटकें पड़ें हैं। शिंदे को अस्थाई मुख्यमंत्री बनाते हुए उन्होंने आगे कहा कि, इसलिए जल्दी-जल्दी भूमिपूजन कर रहे हैं।  

ज्ञात हो कि, अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने 200 करोड़ की योजनाओं का भूमिपूजन किया है। इसी को लेकर पूछे सवाल पर पटेल ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, यदि वे हमारे जिले में आते हैं तो उनका स्वागत है।

भगवान ने रातों-रात सबको सद्बुद्धि दी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा शरद पवार को  नकली बाबा कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि कोई इतनी छोटी-छोटी बातें करेगा तो क्या होगा। हम उस पर क्या टिप्पणी करेंगे? अब सब समझदार हैं। भगवान ने रातों-रात सबको सद्बुद्धि दी।