logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

संजय राऊत से जुड़े सवाल से अरविंद सावंत से झाड़ा पल्ला,शिंदे गुट-भाजपा पर साधा निशाना


गोंदिया: शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट द्वारा शिवगर्जना यात्रा विदर्भ में निकाली जाने वाली है इसी के लिए पार्टी के सांसद अरविंद सावंत और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे इन दिनों विदर्भ के दौरे पर हैं। अरविंद सावंत  भंडारा जिले में रैली करने के बाद बुधवार को गोंदिया में थे. इस दौरान पत्रकारों से उनसे  संजय राउत के की चोर टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा जिसका जवाब देना उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया की राऊत के इस बयान के बारे में उन्हें कोई  जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर नहीं बोलेंगे। एक सवाल के जवाब में सावंत ने कहा, हमारे हाथों से सब कुछ दूर ले जाओ। फिर भी, हम अपनी खड़े रखेंगे और हम जीते रहेंगे। जो हमारे साथ गलत कर रहे है  उन्हें उनके कर्म का फल मिलेगा।उनका इशारा पार्टी के बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे गुट की ओर था.सावंत ने कहा उन्होंने शिवसेना को धोखा दिया है। जनता देख रही है,अभी  शांत है लेकिन  एक समय जनता का प्रकोप दिखेगा। सावंत ने कहा कि लोग उन्हें सही समय पर सही सबक सिखाने जा रहे हैं। उन्हें कुछ भी करने दें, हम शिवाजी और महाराष्ट्र को जोड़ेंगे।