logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: मांगें मानो, वरना पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन! किसानों का जिलाधिकारी कार्यालय पर भव्य ट्रैक्टर मार्च


गोंदिया: गोंदिया जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों का भव्य ट्रैक्टर मार्च पहुंचा। धान पर बोनस तत्काल देने, खेती के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने, कर्ज़ में डूबे किसानों का सातबारा कोरा करने और महिलाओं को लाडकी बहिण योजना की लंबित राशि जल्द देने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर किसान और प्रहार संगठन आक्रामक नजर आए। तिरोड़ा से निकला यह ट्रैक्टर मार्च गोंदिया जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें मंजूर नहीं हुईं, तो पोला पर्व के दूसरे दिन से जिले के हर गांव में पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन किया जाएगा।

किसानों की विभिन्न समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए तिरोड़ा से भव्य ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर इस आंदोलन में शामिल हुए। हाथों में कृषि उपकरण लेकर और जोरदार नारेबाजी करते हुए किसानों ने गोंदिया जिलाधिकारी कार्यालय का रुख किया।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में धान उत्पादक किसानों को तत्काल बोनस देना, खेती के लिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करना, कर्ज़ में डूबे किसानों का सातबारा कोरा करना और महिलाओं को लाडकी बहिण योजना की लंबित राशि जल्द से जल्द देना शामिल है।

इस आंदोलन में प्रहार संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र भांडारकर विशेष वेशभूषा में शामिल हुए। उनकी अनोखी वेशभूषा ने मोर्चे में सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रहार संगठन ने सरकार से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

किसानों की मांगें तत्काल मंजूर नहीं हुईं, तो पोला पर्व के दूसरे दिन से गोंदिया जिले के प्रत्येक गांव में पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। अब सरकार किसानों की मांगों पर क्या फैसला लेती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है।