logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Big Breaking: गोंदिया का ट्रेनी प्लेन बालाघाट में दुर्घटना का हुआ शिकार, दो की मौत


गोंदिया: बालाघाट में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक ट्रेनी प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में दो पायलेट की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष का समावेश है। हादसा बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर के बीच भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी पर हुआ। मृतक की पहचान ट्रेनी पायलट रुकशंका वरसुका और इंस्ट्रक्टर मोहित के रूप में हुई है। हादसा दोपहर 3.20 बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, यह प्लेन गोंदिया जिले के बिरसी हवाईपट्टी से उड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही राहत बचाव का काम शुरू हो गया है। 

15 मिनट के अंदर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 3.05 बजे प्लेन हवाई पट्टी से उड़ा था। उड़ने के 15 मिनट के अंदर ही प्लेन हादसे का शिकार हो गया।भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है। प्लेन पहाड़ी के 100 फूट निचे गिरा। प्लेन जहां गिरा उसके आजु-बाजु पहाड़ी है। जिसके कारण राहत-बचाव में मुश्किल हो रही है। हालांकि, अभी तक हादसा क्यों हुआ यह पता नहीं चल पाया है। 

पहाड़ी पर मिला पायलट का जलता हुआ शव 

हादसा कितना भीषण था इसी से समझा जा सकता प्लेन पूरी तरह जलकर राख बन गया। वहीं पहाड़ी पर ट्रेनी पायलट का शव जलती हुई अवस्था में मिला। वहीं दूसरे का शव दो पहाड़ी के बीच मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस राहत बचाव के साथ पहुंच गए हैं।